Advertisement Carousel
Blog

अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

Ad

Advertisements

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बेलरायां में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा करते हुए मुल्क में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। बता दें तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बेलरायां पुलिस चौकी के अंतर्गत बेलरायां, तकिया पुरवा, कुसाही, डांगा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिदों में बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बड़े ही सांति पूर्वक ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। आपको बता दें बेलरायां में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। तकिया पुरवा व कुसाही डांगा में बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव की कड़ी सुरक्षा में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की गई। तकरीर करते हुए कुसाही मस्जिद के इमाम ने बताया कि इस्लाम धर्म इंसानियत का पैगाम देता है, लिहाजा एक अच्छा इंसान बनकर अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति से ही अल्लाह भी खुश होता है हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की मदद करना भी खुदा की इबादत है।

कुर्बानी के बाद ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी दूसरे धर्म के लोगों के जज्बात को ठेस पहुंचे। इस्लाम में दूसरों को तकलीफ पहुंचाना बड़ा गुनाह माना गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी की वीडियो और फोटो अपलोड न करने की भी अपील की। ईद-उल-अजहा को लेकर बच्चों में भारी उत्साह नजर आया। वह अपने अभिभावकों के साथ सज-धजकर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही पूरे दिन कस्बे में रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बेलरायां चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार यादव। अपनी पुलिस टीम के साथ बड़े ही सांति पूर्वक ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहारों को संपन्न करवाया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button