Advertisement Carousel
Blog

लखीमपुर खीरी। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग जिससे गांव में मची अफरा तफरी

Ad
Advertisements

अज्ञात कारणों के चलते लगी आग जिससे गांव में मची अफरा तफरी

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनवीरपुर में अज्ञात कारणों को चलते लगी आग जिससे गांव में आग लगने से अफरा तफरी मच गई देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आग ने दो घर को जलाकर राख कर दिया मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनवीरपुर निवासी इंद्रेश पुत्र बैजू गौरव श्याम नारायण पुत्र नाथू आरख के घर से आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए।

Advertisements

गांव में लगी आग को देखकर भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपने घरों से दौड़कर आग बुझाने के लिए मोटर और बाल्टीयो से आग बुझाने में जुट गए करीब एक घंटे के बाद आग को काबू कर पाया गया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत बनवीरपुर के प्रधान आकाश मित्तल भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। वही ग्रामीणों की सूझबूझ से गांव में लगी आग को बड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया। जिससे एक बडा हादसा होने से बच गया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button