Advertisement Carousel
Blog

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024

Ad
Advertisements

मतगणना के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना के दृष्टिगण रिजर्व पुलिस लाइन जनपद खीरी में मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस फोर्स की मतगणना से सम्बन्धित ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए ड्यूटी प्वांइट पर समय से पहुंचने तथा अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न हो सके।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा पश्चिमी, समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। जनपद में मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर अग्निशमन, एम्बुलेंस व चिकित्सा दल एवं अतिरिक्त क्यू0आर0टी0 व रिजर्व टीमों का व्यवस्थापन किया गया है। साथ ही जनपद के अन्य संवेदनशील स्थानों पर समुचित पुलिस व्यवस्थापन एवं रिजर्व क्यू0आर0टी0 टीमों का व्यवस्थापन करते हुए यूपी-112 के पीआरवी वाहनों को संवेदनशील क्षेत्रों में व्यवस्थापित करते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button