Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

Ad

बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस
को मिली बड़ी सफलता…

माओवादियों के खिलाफ़, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डी.आर.जी. एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम को मिली बड़ी सफलता। डी.आर.जी. एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम गश्त सर्चिंग हेतु ग्राम गुमलनार, मुस्तलनार, गिरसापारा के जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुये थे, इसी दौरान पहाड़ी में आगे बढ़ने पर ग्राम गुमलनार के गिरसापारा से कुछ दूर टेकरी के पास डीआरजी की टीम को देखकर पूर्व में घात लगाए माओवादियों ने अपनी योजना के तहत पुलिस पार्टी को जान से मारने और हथियार लूटने की नियत से आई.ई.डी. ब्लास्ट किया, और जंगल की ओर भागने लगे, जिस पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की टीम द्वारा मुस्तैदी से उनका पीछा कर घेराबंदी की गई, जिसमें 07 महिला व 08 पुरूष माओवादियों को पकड़ने में सफलता मिली।
माआवादियों से आई.ई.डी., इलेक्ट्रीक वायर, डेटोनेटर, टिफिन, नक्सल पैम्पलेट पर्चे, साहित्य, पिठ्ठू बैग, नक्सल वर्दी, सब्बल, फावड़ा एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान जप्त किया गया।
माओवादियों के विरूद्व थाना गीदम में अपराध क्रमांक 66/2024 धारा 147, 149, 307 भा.द.वि. 3,4,5 वि.प.अधि. 16, 39(2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button