Advertisement Carousel
स्वीप

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आकाश में गुब्बारे से जिला प्रशासन ने भेजा बुलावा “”घर आबे संगी”

Ad
Advertisements


सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पवनी के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर साहू ने इस अवसर पर जिले से पलायन किया नागरिकों को कहा कि यह बुलावा के लिए प्रतीक के तौर पर तीन रंगों से भरा गुब्बारा उन तक आकाश के माध्यम से भेज रहे हैं।

Advertisements

इस गुब्बारे में लिखा हमारा संदेश स्पष्ट है कि घर आबे संगी।  घर बुलाने का जिला प्रशासन का अपील है कि वह अपने घर आकर 7 मई 2024 को मतदान करने अपने संबंधित मतदान केंद्र में जाए और लोकतंत्र के इस महान पर्व में अपनाया भागीदारी निभाएं। 

Advertisements

कलेक्टर साहू ने अपने उद्बोधन में सभी नागरिकों को कहा कि वह अपने साथ-साथ घर परिवार, आस-पड़ोस और अपने से जुड़े सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी, सीईओ बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान सहित स्थानीय पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button