छत्तीसगढ़

निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर अंतिम फैसला, जल्द जारी होगी अधिकृत सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चल रही अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे। डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिला और मंडलों में भी कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा।

Advertisements

संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। राज्य कई इलाकों में जल स्तर नीचे गिरने और बारिश की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पेयजल आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में कुछ आंशिक बारिश होती है, जो इस बार नहीं हुई। ऐसे में अभी से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे जल संकट गहराने की आशंका है।

Advertisements

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन, ऊर्जा एवं यांत्रिकी, और पंचायत विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि गर्मी में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल और हैंडपंप लगाए जाएं। साथ ही, तालाबों में जलभराव और निस्तारी के लिए भी योजना बनाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button