CPM SCHOOL
छत्तीसगढ़छुरिया

सामुदायिक भवन छुरिया में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया

13229/ 56

छुरिया से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट
छुरिया:-सामुदायिक भवन छुरिया में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। श्रीमती वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के महतारी वंदन योजना लागू की जिसके तहत पूरे प्रदेश में 70 लाख से अधिक महिलाओ को डीबीटी के माध्यम से 1000 रू प्रति माह भुगतान किया जाता है। जिससे महिला को आर्थिक मदद मिलती है। जिससे महिला रोजगार व समूह के माध्यम से राशि एकत्रित कर अपने कार्यों में लगाती है। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये है, जिन्होंने विगाभ के माध्यम से जानकारी देकर हितग्राहियों की समस्या का हल किया गया।साथ इस अवसर जनपद पंचायत छुरिया उपाध्यक्ष एंकात चन्द्रांकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चंन्दिका डड़सेना, जनपद सदस्य हरिला चंन्दवंशी , जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू,ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला को महतारी वंदन योजना के लाभ मिलने से महिलाए सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है।इस अवसर पर बेला साहू महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,जनपद पंचायत सीईओ होरी लाल साहू, छुरिया थाना प्रभारी संतोष भुआर्य महिला बाल विकास अधिकारी  कमलावती मरकाम , सहित महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में महिला उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button