```html ```

डायल-112 वाहन में टक्कर मार पुलिसकर्मियों से की मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 वाहन में टक्कर मार पुलिसकर्मियों से की मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार

शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; सभी आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में डायल-112 की पुलिस टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। प्रकरण में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सभी आरोपियों ने 23 नवंबर को नवागढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 6 नवंबर 2026 की रात लगभग 10:17 बजे की है। थाना नवागढ़ की डायल-112 टीम को लिंगवा रोड पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे थार वाहन क्रमांक CG 11 BS 3187 के चालक ने डायल-112 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद जब पुलिसकर्मी वाहन का निरीक्षण कर रहे थे, तभी थार चालक भावेश केशरवानी ने अपने चाचा भुनेश्वर केशरवानी सहित अन्य साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों का रास्ता रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

डायल-112 टीम की रिपोर्ट पर नवागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 367/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 281, 296, 351(3), 115(2), 121(1), 132, 126(2), 221 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल सभी सात आरोपियों ने 23 नवंबर को न्यायालय नवागढ़ में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मुख्य आरोपी पर जिला बदर की तैयारी

मामले के मुख्य आरोपी भुनेश्वर केशरवानी के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कदम उठाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। उसके खिलाफ गुण्डा-बदमाश की सूची में शामिल करने और जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्वर केशरवानी, भावेश केशरवानी, राजू साहू, दीपक साहू, शुभम केशरवानी, राकेश चंद्रा एवं इतवारी खूंटे शामिल हैं।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं से बचें। कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग