```html ```

सहसपानी गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, बीएसएनएल का 4जी टावर हुआ शुरू

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के दूरस्थ और दुर्गम अंचलों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। सहसपानी गांव में शनिवार सुबह 11:15 बजे बीएसएनएल का 4जी मोबाइल टावर सफलतापूर्वक ऑन एयर कर दिया गया। इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार इस गांव के लोगों को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिली है।

पहाड़ी और अभयारण्य क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां मोबाइल टावर स्थापित करना काफी चुनौतीपूर्ण था। भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य तकनीकी बाधाओं के बावजूद बीएसएनएल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही थी। प्रशासन और बीएसएनएल की संयुक्त पहल से आखिरकार सहसपानी गांव तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंच सकी।

मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण जयराम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। अब ग्रामीण आसानी से मोबाइल के माध्यम से जरूरी काम कर सकेंगे।

4जी सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान तथा महतारी वंदन योजना और पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई और किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

सहसपानी में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

Laxmi Yadav

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग