Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर पति पत्नी की मौत

Ad

रामचंद्रपुर से सोमनाथ यादव की रिपोर्ट

Advertisements

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में पति पत्नी दोनों ने ही दम तोड़ दिया.इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए ट्रक के सामने फंसे बाइक चालक को घसीटते हुए थाने ले गया.जिसके बाद खुद को पुलिस में हवाले कर दिया.

Advertisements
Advertisements

वाड्राफनगर मुख्य मार्ग पर धान संग्रहण के गम्हरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी लल्लू सिंह और उनकी पत्नी शांति सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शांति सिंह सड़क किनारे जा गिरीं, जबकि लल्लू सिंह ट्रक में फंसकर करीब 1 किमी तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल शांति सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पति-पत्नी चाकी के रहने वाले थे।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक लल्लू सिंह को लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गया और फिर ट्रक को पुलिस चौकी विजयनगर में खड़ा कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक ने थाने पहुंचकर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button