```html ```

जनदर्शन में कलेक्टर जयश्री जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 13 आवेदन हुए प्राप्त

जनदर्शन में कलेक्टर जयश्री जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 13 आवेदन हुए प्राप्त

अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से और समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती,  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय में साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर आवेदकों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

जनदर्शन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं और मांगें सामने आईं। तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती सीता साहू ने छात्रवृत्ति पोर्टल का लॉक खोलने तथा पुनः आवेदन सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं तहसील चंद्रपुर के ग्राम चंद्रपुर निवासी श्रीमती लंबी सारथी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के आवेदन से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

त हसील मालखरौदा के ग्राम भठोरा निवासी श्री रघुवीर कुमार चंद्रा ने गांव में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दुकान का संचालन किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की मांग की। वहीं ग्राम भूतहा निवासी श्री अश्वनी कुमार वैष्णव ने एग्रीस्टेक पोर्टल में अपना नाम दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसीवां
  • सरसींवा
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग