अमलडीहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई खरीदी प्रक्रिया
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों से धान खरीदी की शुरुआत, बड़ी संख्या में किसान एवं समिति पदाधिकारी रहे उपस्थित
सक्ती, 23 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया के तहत विकासखंड डभरा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा, पंजीयन क्रमांक 1847 के अंतर्गत संचालित अमलडीहा उपार्जन केंद्र में सोमवार को धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर किसानों से धान खरीदी कार्य की शुरुआत की।
धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष पूनमचंद अग्रवाल, संस्था प्रबंधक मोहनलाल पटेल, समिति दर्री के प्राधिकृत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, समिति मड़वा के प्राधिकृत अध्यक्ष तिलक माली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच कैशरी किशोर पाण्डेय, ग्राम पंचायत पेंडरुवा के सरपंच उग्रसेन सिदार सहित क्षेत्र के किसान एवं समिति से जुड़े सम्माननीय कृषकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात धान खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों ने किसानों के हित में धान खरीदी व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताते हुए खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
अमलडीहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने खरीदी प्रक्रिया के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।





