```html ```

राज्य शासन की स्वच्छता परिकल्पना को साकार करने बड़े नवापारा में जनजागरूकता कार्यक्रम

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीणों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए कर रहा प्रेरित

ओडीएफ स्थायित्व एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर; स्वच्छाग्रहियों को मिला गार्बेज रिक्शा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़: सारंगढ़–बिलाईगढ़, राज्य शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था विकसित करने और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बड़े नवापारा में स्वच्छता जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता, खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) स्थिति के स्थायित्व और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने स्वच्छाग्रहियों का चयन कर घर-घर कचरा संग्रहण के लिए गार्बेज रिक्शा प्रदान किया। इससे ग्राम पंचायत में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाने और ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत में जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ग्रामीणों से घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण और गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को घरेलू एवं सामुदायिक स्तर पर निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों में अलग रखने, उसके संग्रहण और प्रसंस्करण की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को नियमित घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि कचरे का स्रोत पर पृथक्करण और नियमित संग्रहण गांव की स्वच्छता बनाए रखने तथा अपशिष्ट के उचित प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्री निमिष कुमार साव, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, शिक्षकगण, स्वच्छाग्रही समूह के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Laxmi Yadav

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग