```html ```

चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने की कोशिश बनी यात्री की मौत की वजह, दो नाबालिग पकड़ाए

चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने की कोशिश बनी यात्री की मौत की वजह, दो नाबालिग पकड़ाए

खुर्सीपार में सनसनीखेज वारदात, मोबाइल छीनने के दौरान यात्री पर डंडे से किया हमला, ट्रेन से गिरकर गई जान

दुर्ग। चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन लूटने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे 25 वर्षीय यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान मारपीट की गई। आरोपियों ने यात्री पर डंडे से वार किया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।

 घटना 27 नवंबर 2026 को लगभग रात 11:45 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12856 में शिवाजीनगर रेलवे लाइन के पास हुई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्राम सुरजी निवासी मोहम्मद फैजान उर्फ सोनू (25 वर्ष) ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद दो बालकों ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध के दौरान एक बालक ने यात्री को थप्पड़ मारा, जबकि दूसरे ने डंडे से हमला कर दिया। हमले के कारण यात्री मोबाइल सहित चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की। तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों बालकों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बालक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर गुजरती ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। खिड़की के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनने के लिए उनके साथ मारपीट करते थे। इसी तरीके से की गई वारदात में एक यात्री की जान चली गई।

 

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 0542/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 309(4), 309(6) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर न्याय से संबंधित प्रावधानों के चलते पकड़े गए दोनों बालकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

दुर्ग पुलिस ने रेल यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान खिड़की के बाहर की ओर न रखें। रेलवे ट्रैक के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग