```html ```

अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 33 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 33 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्रभात चौक में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, 5.940 लीटर शराब जब्त; कीमत करीब 3,800 रुपये

बिलासपुर। शहर में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सरकंडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रभात चौक क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गोवा स्पेशल और यूनिक देशी मसाला ब्रांड की कुल 33 पाव शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.940 लीटर और अनुमानित कीमत 3,800 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रभात चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से शराब रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मौके पर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखे मिला।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक खटिक (35 वर्ष), पिता कोमल खटिक, निवासी टिकरापारा मोची मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गोवा स्पेशल के 25 पाव, कुल 4.500 लीटर तथा यूनिक देशी मसाला के 8 पाव, कुल 1.440 लीटर शराब बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 33 पाव यानी 5.940 लीटर शराब जब्त की।

पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर विधिवत सीलबंद किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने आरोपी को 21 नवंबर 2026 की शाम 7:22 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग