अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0” के दृष्टिगत जनपद खीरी की महिला पुलिकर्मियों की विशाल बाइक रैली निकाली गई।

बता दें मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान, अधिकार, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दृष्टिगत रविवार को जनपद खीरी की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जनपद में महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धर्वे द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के बीच बाइक चलाते हुये प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय व सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बाइक रैली द्वारा खीरी शहर के प्रमुख मार्गों व भीड़ वाले क्षेत्र एवं मुख्य चौराहों से होते हुये भ्रमण किया गया।

रैली में भाग ले रही सभी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ स्वावलंबी व सशक्त बनाने के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के अन्तर्गत खीरी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार के प्रति हर कदम पर उनके साथ है तथा सुरक्षित नारी-समृद्ध समाज, सुरक्षा और न्याय ही खीरी पुलिस का संकल्प है।






