बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट
बिलाईगढ़ – नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम मे कंप्यूटर क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्य क़ो देखते हुये नगर के युवा व्यवसायी आदित्य कंप्यूटर आकदामी बिलाईगढ़ के संचालक तुलसी राकेश क़ो इंडिया एजुकेशन नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया l
एक गौरवशाली क्षण का अनुभव हुआ आदित्य कंप्यूटर अकादमी बिलाईगढ़ के संचालक युवा व्यवसायी तुलसी राकेश जी को कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया

कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों जैसे आधुनिक तकनीक़ो को छात्रों तक पहुंचाना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के जरुरत मान बच्चो तक पंहुचा कर सभी क़ो समान अवसर प्रदान करना छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना और भविष्य में रोजगार का अवसर पैदा करना आदि कार्य निरंतर किया जा रहता हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंडिया एजुकेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम का आयोजन नागपुर महारष्ट्र मे किया गया था lइस समारोह में 2004 मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सायली भगत एवं AICPE के संस्थापक और निर्देशक शरद ताओरी और कविता टावरी मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे l
इस उपलब्धि पर तुलसी राकेश क़ो बिलाईगढ़ के नगर वासियों व दोस्तों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और यहाँ उपलब्धि बिलाईगढ़ के लिये गौरव की बात हैं l






