Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ - बिलाईगढ़

बरमकेला में नव निर्मित कॉम्प्लेक्स से अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी

Ad

सारंगढ़। बरमकेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक नव निर्मित कॉम्प्लेक्स में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन है, जहां मजदूरों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

Advertisements

मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस ने पूरे परिसर को घेराबंदी कर दिया है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारण और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button