Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी कामयाबी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी करने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार

Ad

रायपुर। रायपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक मुनाफे का झांसा देकर 2.66 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

Advertisements

इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन और निर्देशन में अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपी फर्जी ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए निवेशकों को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ठगते थे।

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद संगठित तरीके से काम करते थे और अलग-अलग राज्यों में बैठकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ितों से बड़ी राशि हड़पने के बाद ये आरोपी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को बदल लेते थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

रायपुर पुलिस की साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रेसिंग और बैंकिंग गतिविधियों पर नजर रखते हुए इनकी पहचान की और तीन अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button