```html ```

सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : सीडीओ

लखीमपुर खीरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के लोक सभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस” आयोजित हुआ। इस अवसर पर सीडीओ ने एसपी संकल्प शर्मा व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान सीडीओ व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से तुरंत समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतोषजनक निस्तारण करें और भूमि विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल कार्यवाही करे। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

इस समाधान दिवस में कुल 48 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 17, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 05, आपूर्ति और कृषि विभाग की चार-चार, नगर निकाय  और विद्युत की 03-03 शिकायतें शामिल रहीं। सभी प्रार्थना पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंपा गया। इस दौरान  प्रशिक्षु आईएएस सुश्री मनीषा, एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

firstchhattisgarhnews

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग