```html ```

नाव हादसे की पीड़िता को मिली बड़ी राहत! डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने घर जाकर सौंपा 0.253 हेक्टेयर कृषि पट्टा

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

एसडीएम बोले, आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा क्षेत्र में हाल ही में हुई नाव पलटने की घटना से प्रभावित महिला माधुरी के आंसू पोंछते हुए प्रशासन ने बड़ी राहत दी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने माधुरी को 0.253 हेक्टेयर कृषि पट्टा सौंपकर जीवन संवारने की पहल की।

गत दिवस एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह खुद माधुरी के घर पहुंचे और उनके दुख में सहभागी होते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी संकटग्रस्त परिवार खुद को असहाय न समझे। “आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है,” एसडीएम ने भावुक स्वर में कहा। इसी बीच उन्होंने नौवापुर में आवंटित कृषि भूमि का पट्टा पत्र हाथों-हाथ सौंपा। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि का पट्टा माधुरी को आर्थिक स्वावलंबन की नई राह देने के उद्देश्य से दिया गया है ताकि वे अपनी आजीविका स्वयं चला सकें और परिवार को आत्मसम्मान के साथ संभाल सकें।

डीएम की करुणा बनी आधार

गौरतलब है कि हादसे के दिन ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। वहां उन्होंने माधुरी से मिलकर उनका दर्द साझा किया था। डीएम ने उसी समय पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और निर्देश दिए कि राहत केवल कागजों तक न सिमटे, बल्कि पीड़ित महिला को दीर्घकालिक सहारा मिले। उसी क्रम में गत दिवस एसडीएम ने प्रभावित महिला के घर जाकर भूमि पट्टा प्रदान किया।

firstchhattisgarhnews

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग