“मोर छंइहा भुंईया” 3 छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे गांव के सरपंच – पंच फिल्म की कहानी की हुई सराहना …
लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट
🛑अपने रियल हीरो के साथ बैठकर फिल्म का आनंद लिए
सारंगढ़। सतीश जैन कृत “मोर छंइहा भुंईया” 3 छत्तीसगढ़ी फिल्म छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में 16 मई से चल रही है । वही सारंगढ़ जिला के सिनेमा घरों में फिल्म देखने वालों में उत्साह देखी जा रही है ।

फिल्म एक किसान परिवार की संघर्ष की कहानी के साथ साथ गरीबी से ऊपर उठने के साथ साथ अमीर आदमी की शान शौकत दबंगई से जुड़ी है वही एक सशक्त वकील की दमदार अभिनय भी समाज के लिए आईना है। इस फिल्म में सारंगढ़ अंचल के कोसीर गांव के अधिवक्ता पोलेश्वर कुमार बनज ने भी वकील की भूमिका निभाई है अंचल में उनके अभिनय को लेकर चर्चा है और लोग इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं ।

सारंगढ़ ग्रैंड सिनेफ्लेक्स सिनेमा में कोसीर गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव अपने परिवार के साथ पहुंचे हुए थे वही उप सरपंच श्रीमती लता बनज और गांव के पंच अपने रियल हीरो पोलेश्वर बनज फिल्म के वकील के साथ बैठकर फिल्म का आनंद उठाए ।फिल्म का आनंद लेते हुए फिल्म की सराहना किए ।