```html ```

ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज भूमि वापसी को लेकर की बैठक

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंगहा कला में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर आज तक शुरू नही हुआ डिग्री कालेज का निर्माण जबकि न्यायालय ने 2012 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रेन ग्रोवर्स महाविद्यालय समिति को डिग्री कॉलेज बनाने के लिए आदेश दिया था। आदेश के बाद भी यह तराई का इलाका बच्चों के उच्च शिक्षा से आज भी वंचित है, जिसको लेकर महाविद्यालय के निर्माण के लिए ग्राम सिंगहा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में सरजू सहकारी मिल लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह बब्बू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिसमें ग्यारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकरडिग्री कॉलेज की प्रस्तावित जमीन को ग्राम पंचायत को वापस कराने की मांग करेंगे।बताते चले कि ग्राम पंचायत सिंगहा कला में सन 1980 ई.में सरजू सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के उपाध्यक्ष स्व.प्रीतम सिंह दुग्गा की अध्यक्षता में सरजू किसान महाविद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था और ग्राम पंचायत में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन महाविद्यालय समिति को प्रस्तावित की थी और सरजू महाविद्यालय के नाम से बेलरायां चीनी मिल में किसानों से डिग्री कालेज के निर्माण के लिए दस पैसे की किसानों से प्रति कुंतल के हिसाब से की गई, कटौती से करोणों रुपया एकत्रित हुआ था, तत्कालीन जिलाधिकारी विजय शंकर पांडेय ने शिलान्यास की तिथि घोषित कर पत्थर भी लग गया था, लेकिन उनका स्थानांतरण होने के बाद शिलान्यास नही हो सका। पंडित दीन दयाल उपाध्यक्ष क्रेन गोवर्ष महाविद्यालय के नाम दूसरी समिति बनाकर तत्कालीन प्रधान दुर्गा प्रसाद से प्रस्ताव कर लिया और मामला न्यायालय में विचाराधीन हो गया और डिग्री कॉलेज का निर्माण अधर में लटक गया।सरजू किसान महाविद्यालय के उपाध्यक्ष के स्वर्गवास के बाद दोनों समितियां सन 2011 में समझौता होकर डिग्री कॉलेज बनाने का एकपक्षीय आदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रेन गोवर्स महाविद्यालय के नाम हो गया। लेकिन किसानों से कटौती किये गये पैसे का खुर्द बुर्द हो जाने के बाद जब धन समिति को नहीं मिला तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रेन गोवर्स महाविद्यालय समिति ने डिग्री कॉलेज निर्माण से अपने हांथ खड़े कर दिए। लेकिन कागजो में 2012 से अब तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रेन गोवर्ष महाविद्यालय के नाम से विद्यालय चल रहा है, जब विद्यालय चलने को लेकर ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने कॉलेज निर्माण के लिए सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है, और शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर भूमि वापस ग्राम पंचायत को दिलाने की मांग करेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रेन गोवर्ष महाविद्यालय समिति के सदस्य सुनील बत्रा ने बताया जो धन किसानों से कटौती किया गया था वो धन समिति को न देकर चीनी मिल ने अपने मुताबिक धन का बन्दर बाट कर दिया समिति को पैसा न मिलने से डिग्री कालेज का निर्माण नही हो सका। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि राम मोहन दीक्षित, राम कैलाश सोनी, यशोदानंदन मिश्रा, संकटा प्रसाद मौर्य, दिनेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे।

firstchhattisgarhnews

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग