```html ```

सारंगढ़-बिलाईगढ़: एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने साइबर सतर्कता रथ को दिखाई हरी झंडी, ‘मिशन पहल’ के तहत जागरूकता अभियान शुरू

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एसबीआई साइबर सतर्कता रथ को झंडादिखा कर  किया गया रवाना

रथ में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाकर एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा  लोगों को  साइबर फ्राड से सुरक्षा के प्रति किया जा रहा है जागरूक

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ  पुलिस के द्वारा” मिशन पहल “के तहत  साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में एस बी आई बैंक के साथ मिलकर साइबर सतर्कता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय सारंगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री आँजनेय वार्ष्णेय द्वारा एसबीआई बैंक द्वारा संचालित साइबर सतर्कता रथ को रवाना किया गया l
साइबर सतर्कता रथ जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को साइबर फ्राड के विभिन्न प्रकार के तरीकों, उनसे बचाव के उपायों एवं सावधानियों के सम्बन्ध में डिजिटल स्क्रीन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का  कार्य करेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आँजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा, एस बी आई बैंक मैनेजर श्री लाल बाबू गुप्ता, निरीक्षक कामिल हक़, साइबर प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी तथा शहर के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *