Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

रक्षाबंधन के दिन हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने आलाकत्ल एक अदद चाकू सहित धर दबोचा

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के मझगई थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा में रक्षाबंधन के दिन हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचते हुए जेल भेज दिया है। बता दें रक्षाबंधन का त्यौहार एक परिवार के लिए दुखद बन गया मझगई थाना क्षेत्र के बौधिया कला के लोनियन पुरवा गांव में एक व्यक्ति ने अपने साढू के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया था घटना रक्षाबंधन को मनोज अपनी पत्नी अनारकली और बारह वर्षीय बेटे विशाल के साथ ससुराल आया था वहां उसका साढू दिनेश भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद था शाम को शराब के नशे में भूत दिनेश ने चाकू से मनोज उसकी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया था

Advertisements
Advertisements

हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल की अस्पताल में ही मौत हो गई थी व मनोज और अनारकली का सीएचसी से रेफर किया गया था जिसका इलाज लखीमपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। मनोज की शिकायत पर मझगई थाने में दिनेश के खिलाफ हत्या जानलेवा हमले की और शांति भंग का मामला दर्ज किया गया था मझगई थाना प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मझगई के नेतृत्व में थाना मझगई पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/2025 धारा 103(1)/109/352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र रामगुलाम निवासी कुन्डली निकट त्रिकोलिया थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी को आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:। प्रभारी निरीक्षक राजू राव थाना मझगई जनपद खीरी। उ0नि0 मोहम्मद मुश्ताक थाना मझगई जनपद खीरी। उ0नि0 अविनाश कुमार थाना मझगई जनपद खीरी। का0 रवि गंगवार थाना मझगई जनपद खीरी। का0 रोबिन सिंह थाना मझगई जनपद खीरी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button