छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरवाही में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए और विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है। शेड निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े,ग्राम पंचायत गोंडलवाही के सरपंच जगदीश बघेल,सरपंच समाधीन राउटे,जीवन सांकला,ग्राम प्रमुख कीर्तन भुआर्य, वीरेन्द्र कुमार सहित नंदलाल राना, संतराम उर्वसा, नंबु राम आर्य, दिलीप राना,नंदू कोसमा,मोजी राम,धिरात्री मांझी एवं नरोत्तम नायक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।






