Advertisement Carousel
Add
Blog

फर्जी आधार-पैन से किराये की कार को बताया अपना, बेचने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तारखुर्सीपार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी हिरासत मेंफर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कार बेचने का प्रयास, वाहन बरामद

Ad

Advertisements

फर्जी दस्तावेजों से किराये की कार बेचने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। खुर्सीपार थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को अपना वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार क्रमांक CG 10 BE 6250 बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को प्रार्थी हिमांशु वैष्णव ने थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शुभम अनिल रामटेके ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज प्रस्तुत कर उक्त कार किराये पर ली थी।
इसके बाद आरोपी ने किराये की कार को अपना वाहन बताकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया। शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया।

Advertisements


पूछताछ और विवेचना में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कार क्रमांक CG 10 BE 6250 बरामद कर जब्त कर ली। मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 388/2026 दर्ज कर BNS की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338 एवं 340(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने किराये पर प्राप्त कार को अपना वाहन दर्शाने के लिए फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और उसे दूसरे व्यक्ति को बेचने की कोशिश की।
घटना छावनी ओवरब्रिज के नीचे, निखिल होटल के पास, खुर्सीपार की बताई गई है।
आरोपी


शुभम अनिल रामटेके, उम्र 30 वर्ष, निवासी निर्मल कॉलोनी, जरीपटका, नागपुर, महाराष्ट्र।
इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button