Advertisement Carousel
Add
Blog

साइबर ठगी से बचाव को लेकर दुर्ग पुलिस की पहलभिलाई स्टील प्लांट में करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों को किया जागरूक

Ad

Advertisements

साइबर ठगी से बचाव को लेकर दुर्ग पुलिस की पहल
भिलाई स्टील प्लांट में करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों को किया जागरूक

Advertisements
Advertisements

दुर्ग/भिलाई। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट के एचआरडी भवन में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में बीएसपी के एचआरडी एवं आईआर विभाग के जीएम, सीजीएम, एजीएम सहित इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर स्तर के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट ने ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए फर्जी कॉल और मैसेज, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।


इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई। साथ ही साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट डॉ. संकल्प राय, थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर कुमार सहित बीएसपी के अधिकारी मौजूद रहे।


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज के झांसे में न आएं। साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार सतर्कता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button