Advertisement Carousel
Add
Blog

38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल

Ad

Advertisements

38 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल

Advertisements


आईजी राम गोपाल गर्ग ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर दी भावभीनी विदाई, विशेष सुसज्जित वाहन से घर के लिए किया रवाना

Advertisements


बिलासपुर  पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में सोमवार को नगर सैनिक क्रमांक 245 श्री व्यासनारायण जायसवाल के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त नगर सैनिक को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके करीब 38 वर्षों के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं निष्ठावान सेवाकाल की सराहना की गई।
समारोह में आईजी श्री गर्ग ने श्री जायसवाल को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त नगर सैनिक के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान श्री जायसवाल ने अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन किया।
1987-88 में शुरू की थी सेवा
नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल ने वर्ष 1987-88 में पुलिस विभाग/नगर सेना में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने होमगार्ड लाइन के साथ थाना तोरवा, बांगो, पामगढ़, उरगा, पाली सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2002 से वे लगातार पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ रहे और करीब 24 वर्षों तक कार्यालयीन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका


श्री जायसवाल ने अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। ओडिशा के भुवनेश्वर में आए विनाशकारी चक्रवात एवं भीषण बाढ़ के दौरान वे बचाव दल के सदस्य के रूप में शामिल रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय योगदान दिया। इसके अलावा मध्यप्रदेश के गुना जिले में चुनावी व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में भी उन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक सेवाएं प्रदान कीं।
अपने लंबे सेवाकाल के दौरान वे एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान नगर सैनिक के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे।
भावुक हुए सेवानिवृत्त नगर सैनिक
विदाई समारोह के दौरान श्री व्यासनारायण जायसवाल भावुक नजर आए। उन्होंने गरिमामय विदाई समारोह आयोजित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग एवं अपने सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के समापन पर आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने उन्हें पुनः स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके आगामी जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्हें विशेष रूप से सुसज्जित वाहन से ससम्मान उनके गृह निवास के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर कश्यप ने किया। विदाई समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने साथी नगर सैनिक को भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button