Advertisement Carousel
Add
Blog

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
रामबांधा तालाब के पास से रक्षाबंधन पर चोरी हुई थी मोटरसाइकिल, चांपा पुलिस ने ₹40 हजार की बाइक बरामद की
चांपा/जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त 2026। चांपा थाना क्षेत्र के रामबांधा तालाब के पास रक्षाबंधन पर्व के दौरान चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BS 9837 बरामद की है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवव्रत मन्नेवार (31 वर्ष), निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा निवासी रविन्द्र कुमार देवांगन ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर फरसवानी गया था। वापसी के दौरान रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसने अपनी मोटरसाइकिल रामबांधा तालाब के पास खड़ी की और कुछ समय के लिए चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 455/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


बेचने की फिराक में था आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तहसील रोड के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक गौरीशंकर राय एवं रघुवीर यादव सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button