Advertisement Carousel
Add
Blog

निर्माणाधीन मकान से 63 सेंटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

निर्माणाधीन मकान से 63 सेंटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उतई पुलिस ने 45 प्लेट और चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन किया बरामद

Advertisements

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग प्लेट चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई 45 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये, और घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PD 8657, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, बरामद किया है।

Advertisements


दरअसल, ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से 63 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी होने की शिकायत ठेकेदार बाबूलाल साहू ने उतई थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत धारा 303(2) BNS में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने पिकअप वाहन से सेंटरिंग प्लेट चोरी कर ले जाने और उन्हें बेचने का प्रयास करने की बात भी बताई।


मामले में अजय ठाकुर, ईश्वर निषाद, चन्द्रहास आडिल और ललित साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर 22 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button