Advertisement Carousel
Add
Blog

चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगी से हमला

Ad

Advertisements

चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगी से हमला
बीच-बचाव करने पहुंची भाभी भी घायल, राहौद पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में पकड़ा

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र राहौद अंतर्गत बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। मामले में राहौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बुधराम, उम्र 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाया जा रहा था और परिवार के सदस्यों के बीच उसका बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड, उम्र 20 वर्ष ने कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

Advertisements


विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की टांगी से बुधराम की पीठ पर वार कर दिया। मारपीट देखकर उसकी भाभी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज करते हुए सिर के पीछे टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा आरोपी की तलाश शुरू की।
पूछताछ के दौरान आरोपी बजरंग गोंड ने घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखी गई वारदात में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जब्त की।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी बजरंग गोंड, निवासी बुंदेला, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्णपाल सिंह एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button