Advertisement Carousel
Add
Blog

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ियों का चयन

Ad

Advertisements

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ियों का चयन

Advertisements


सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में सक्ती जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है। जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए विकासखंड मालखरौदा के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Advertisements


चयनित खिलाड़ियों में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमनदुला के 7 खिलाड़ी तथा सेजेस मालखरौदा का एक खिलाड़ी शामिल है। बालक वर्ग में कुनाल, आशीष, अनुराग और राजकुमार, जबकि बालिका वर्ग में शकुंतला, कुसुम, स्वाति और सौम्या कौशिक का चयन किया गया है।
सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि शरण वर्मा, सरपंच आमनदुला चित्रलेखा सूरज काठे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button