Advertisement Carousel
Add
Blog

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ad

Advertisements

प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisements


प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नालंदा परिसर सहित बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने और उनकी लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने और संवेदनशीलता के साथ लोगों के कार्यों का समाधान करने को कहा। भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।


बैठक में बारिश के दौरान बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और फॉल्ट की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की प्राथमिकता के आधार पर नियमित मरम्मत कराने को कहा।
राजस्व विभाग की समीक्षा में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया।
महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए शेष हितग्राहियों का अभियान चलाकर ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में किसानों को फल-सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने तथा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को लेकर किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।


प्रभारी मंत्री ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button