Advertisement Carousel
Add
Blog

छाल के युवा नेता साहिल जांगड़े बोले— युवाओं का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता

Advertisements

धरमजयगढ़। छाल क्षेत्र के युवा नेता साहिल जांगड़े ने युवा साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्हें जो जनसमर्थन और युवाओं का विश्वास मिल रहा है, उसका श्रेय युवा संगठन की निरंतर सक्रियता और जनहित में किए गए कार्यों को जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का युवा अब यह समझ चुका है कि कौन उनकी आवाज, रोजगार और भविष्य की बात करता है तथा कौन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहता है।

Advertisements


साहिल जांगड़े ने धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विधायक ने क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विधायक युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और विकास कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं।
अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए साहिल जांगड़े ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत छाल के ग्राम कांसाबाहर से राजनीति की शुरुआत की और NSUI में विधानसभा सचिव के रूप में कार्य करते हुए कॉलेजों, स्कूलों तथा किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। घेरघोड़ा में इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाई।


उन्होंने कहा कि युवाओं और किसानों की आवाज को लगातार उठाने का ही परिणाम है कि आज कम उम्र में उन्हें पूरे धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं और विधायक लालजीत सिंह राठिया के समर्थक के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर साहिल जांगड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता और युवा संगठन उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस का झंडा उठाने वाला एक कार्यकर्ता हूं। मुझे किसी पद की नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और क्षेत्र के विकास की चिंता है।”
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा स्कूल-कॉलेज तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button