Advertisement Carousel
Add
Blog

लैलूंगा में महिला और 10 माह की मासूम की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ad

Advertisements

लैलूंगा में महिला और 10 माह की मासूम की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सुनसान बोर मकान में मिले मां-बेटी के शव, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने खुद संभाली जांच की कमान

Advertisements
Advertisements

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के बाहर स्थित एक सुनसान बोर मकान में दोनों के गंभीर रूप से घायल मिलने के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्वयं जांच की कमान संभालते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 35 वर्षीय बरत कुमारी के रूप में हुई है। पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जाती थी और अपनी 10 माह की बेटी परी के साथ गांव के बाहर स्थित एक बोर मकान में रह रही थी। 16 जुलाई की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमले के निशान मिले। वहीं पास में मौजूद उसकी मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल मिली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, थाना लैलूंगा पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं लैलूंगा पहुंचे और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने, संदेहियों से पूछताछ तेज करने तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button