Advertisement Carousel
Add
Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की इंस्टाग्राम के माध्यम से सागर रात्रे (27 वर्ष), निवासी चंण्डीपारा, थाना पामगढ़ से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चंण्डीपारा में दबिश दी और आरोपी सागर रात्रे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मार्कडेय एवं आरक्षक बेदराम पटेल, लक्ष्मीकांत लहरे तथा मआर मोनिका जोगी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button