Advertisement Carousel
Add
Blog

पुसल्दा तालाब किनारे 5 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

पुसल्दा तालाब किनारे 5 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
धरमजयगढ़। वनमंडल धर्मजयगढ़ के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत ऐडू परिसर के ग्राम पुसल्दा स्थित तालाब किनारे बुधवार को पांच हाथियों का दल देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया।

Advertisements


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के निकट जाने का प्रयास न करें, रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा बच्चों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न भेजें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हाथियों की लोकेशन की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने का आग्रह किया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के दल की लगातार निगरानी की जा रही है। वन अमला क्षेत्र में सक्रिय है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते रोका जा सके।
वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button