Advertisement Carousel
Blog

सड़क हादसों में अब हाईटेक रेस्क्यू, बिलासपुर यातायात पुलिस को मिले अत्याधुनिक उपकरण

Advertisements

सड़क हादसों में त्वरित रेस्क्यू के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस हाईटेक, अत्याधुनिक हाइड्रोलिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रशिक्षण संपन्न
बिलासपुर,

Advertisements


सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल राहत और सुरक्षित रेस्क्यू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक बैटरी संचालित मोबाइल मल्टीपर्पस हाइड्रोलिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisements


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बैटरी संचालित मोबाइल मल्टीपर्पस हाइड्रोलिक टूल्स के संचालन का प्रदर्शन किया गया। इसमें कटर मशीन, स्प्रेडर, रेस्क्यू रैम सेट, स्ट्रॉन्ग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट उपकरण सहित अन्य आपातकालीन रेस्क्यू संसाधनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों और कर्मचारियों को इन उपकरणों के संचालन की मानक प्रक्रिया (एसओपी) का भी प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और चालक या यात्री वाहन के अंदर फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में यह अत्याधुनिक उपकरण कम समय में वाहन को काटकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में बेहद कारगर साबित होंगे। इन उपकरणों को हाईवे पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर तत्काल दुर्घटनास्थल तक पहुंचाया जाएगा।


बिलासपुर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को सूचना दें, ताकि रेस्क्यू टीम समय पर पहुंचकर घायलों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करा सके। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा मानकों का पूरी जिम्मेदारी के साथ अनुपालन करने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button