Advertisement Carousel
Blog

वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता: 20 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ऑटो से कर रहे थे अवैध मादक पदार्थ का परिवहन

Advertisements

वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता: 20 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ऑटो से कर रहे थे अवैध मादक पदार्थ का परिवहन
बिलासपुर,

Advertisements


जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर मौके पर रेड की।
घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैगों से कुल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसमें आदित्य कुचबदिया एवं पंकज कुचबदिया के पास से 7-7 किलोग्राम तथा कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलोग्राम गांजा मिला।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य कुचबदिया (21 वर्ष) निवासी जिला सागर (म.प्र.), पंकज कुचबदिया (21 वर्ष) निवासी जिला भोपाल (म.प्र.) तथा कोहिनूर कुचबदिया (19 वर्ष) निवासी जिला दमोह (म.प्र.) शामिल हैं।
इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button