Advertisement Carousel
Blog

बारात में मारपीट: मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार बाजा बजाने को लेकर हुआ विवाद, कई बाराती घायल; एक की हालत गंभीर

Advertisements

बारात में मारपीट: मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

बाजा बजाने को लेकर हुआ विवाद, कई बाराती घायल; एक की हालत गंभीर
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौना में बारात के दौरान बाजा बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में कई बाराती घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अप्रैल 2026 को वह बारात में शामिल होने ग्राम पौना गया था। बाराती स्कूल पारा के पास बाजा बजाते हुए नाच-गाना कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।
बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रार्थी के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया। वहीं धनंजय यादव की आंख में गंभीर चोट आई है।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां से धनंजय यादव की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी:

Advertisements


नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष), सरोज कश्यप (20 वर्ष), विमल कश्यप (22 वर्ष) और संजय कश्यप (27 वर्ष), सभी निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह राज, आरक्षक राजमणि द्विवेदी, मनभावन पटेल एवं भूपेंद्र कंवर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button