Advertisement Carousel
Blog

होली पर बिलासपुर पुलिस सख्त, 711 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई

Ad

Advertisements

होली पर बिलासपुर पुलिस सख्त, 711 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई
शाम 6 से रात 12 बजे के बीच सर्वाधिक हादसे, हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं पहनना बन रहा जानलेवा

होली पर्व के मद्देनजर सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस बिलासपुर एक्शन मोड में है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

711 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई
माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 711 से अधिक वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं, जहां आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

हादसों का समय: शाम 6 से रात 12 बजे


यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में पाया गया कि सर्वाधिक दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे के बीच होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस समयावधि में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जा रही है।

दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण


तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन
शराब व नशे की हालत में ड्राइविंग
हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करना
ट्रिपल सवारी
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना
गलत दिशा में वाहन चालन
गलत नंबर प्लेट एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग


ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से भी नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की जा रही है।


होली पर विशेष निगरानी


होली पर्व के अवसर पर शहर में प्रमुख स्थानों पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाना, स्टंटिंग, हुड़दंग, प्रेसर हॉर्न, हूटर एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस की अपील


यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और संयम के साथ मनाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button