Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर पुलिस का फ्लैग मार्च, होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजामसंवेदनशील इलाकों में 3 ड्रोन से निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Ad

Advertisements

जांजगीर पुलिस का फ्लैग मार्च, होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संवेदनशील इलाकों में 3 ड्रोन से निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ा पहरा देते हुए मार्च किया।

Advertisements
Advertisements

इन मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से हुई, जो BTI चौक, नेता जी चौक, नैला रेलवे स्टेशन चौक, शारदा चौक, जांजगीर बस्ती, कचहरी चौक होते हुए ग्राम कुलीपोटा मेन रोड, गेमन पुल, रेलवे स्टेशन चांपा एवं चांपा सदर बाजार तक निकाला गया।
पुलिस की मौजूदगी से पूरे शहर में सख्त कानून-व्यवस्था का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

ड्रोन से होगी निगरानी

होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए जापानी तकनीक से लैस तीन ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों एवं हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च से पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश प्रदान किए गए।

बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

फ्लैग मार्च में DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारीगण तथा भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button