Advertisement Carousel
Blog

12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

Ad

Advertisements

12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न


जांजगीर-चांपा जिले में हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत आज 20 फरवरी को कक्षा 12वीं के भूगोल और भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा जिले भर में सुव्यवस्थित और नकल रहित रही।

Advertisements


जिले में कुल 8017 दर्ज परीक्षार्थियों में से 7910 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सबसे अधिक परीक्षार्थी नवागढ़ विकासखण्ड में दर्ज किए गए, जहां 2659 में से 2638 छात्र उपस्थित रहे।

Advertisements


अकलतरा: 1166 में से 1152 उपस्थित, 14 अनुपस्थित
बलौदा: 940 में से 925 उपस्थित, 15 अनुपस्थित
बम्हनीडीह: 1279 में से 1263 उपस्थित, 16 अनुपस्थित
नवागढ़: 2659 में से 2638 उपस्थित, 21 अनुपस्थित
पामगढ़: 1973 में से 1932 उपस्थित, 41 अनुपस्थित
जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज की परीक्षा में नकल प्रकरण निरंक रहा।

जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी नैला
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जर्वे
विद्या भारती संस्कृत विद्यालय गोवाबंद
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा
सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा प्राथमिक शाला जर्वे का भी सामान्य निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया।



विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित दलों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
अकलतरा, बलौदा, नवागढ़ और पामगढ़ विकासखण्डों के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होती पाई गई। कहीं भी अनुचित साधनों के उपयोग या अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई।

जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक आगामी परीक्षाओं को भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button