Advertisement Carousel
Blog

40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती

जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भा.पु.से.) के निर्देश पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव, थाना प्रभारी बाराद्वार के नेतृत्व में दिनांक 22 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम डुमरपारा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी संतोष सतनामी पिता धनीराम सतनामी, उम्र 48 वर्ष, निवासी डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹4,000) जप्त की गई।

Advertisements


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव के साथ प्रआर. मनीष राजपूत एवं आर. योगेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button