Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ का शासकीय प्राथमिक शाला झालरौंदा में औचक निरीक्षण गैरहाजिर प्रधान पाठक पर निलंबन की अनुशंसा, शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ का शासकीय प्राथमिक शाला झालरौंदा में औचक निरीक्षण
गैरहाजिर प्रधान पाठक पर निलंबन की अनुशंसा, शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला झालरौंदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक को अनुपस्थित पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने उनके निलंबन (सस्पेंशन) की अनुशंसा कलेक्टर  तोपनो से की।
औचक निरीक्षण के दौरान सीईओ  जैन ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से क, ख, ग, बारहखड़ी, फलों के नाम, पशु-पक्षियों के नाम सहित गणित में जोड़-घटाव से संबंधित प्रश्न पूछकर ज्ञान स्तर की जांच की। कक्षा चौथी सहित अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों से भी विभिन्न प्रश्न पूछे गए।


सीईओ  जैन ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं नियमितता के बारे में पूछा तथा बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से नामांकन संख्या, कार्यरत शिक्षकों की संख्या की जानकारी ली एवं उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध खेलकूद गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button