Advertisement Carousel
Blog

सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 32 पाव अवैध देशी शराब जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सारागांव पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल कुमार सूर्यवंशी, पिता भागवत प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसापाली (च), थाना सारागांव को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,560 है, बरामद की गई।

Advertisements
Advertisements


पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक महेश राम केवट, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, गोवर्धन टाइगर, दुर्गेश सूर्यवंशी एवं रामायण कवर का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button