Advertisement Carousel
Blog

पामगढ़ विधायक हरवंश ने पौने चार करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Ad

Advertisements

जांजगीर/पामगढ़

Advertisements

पामगढ़ विधायक हरवंश ने पौने चार करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ में विकास को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्र की सक्रिय विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर विधायक  हरवंश ने ग्राम पकरिया से रीवापार तक पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य (लागत 1 करोड़ 13 लाख रुपये), मुड़पार (ब) से मुरली गांव की ओर पहुंच मार्ग (लागत 1 करोड़ 87 लाख रुपये) तथा ग्राम पंचायत सेमरिया में 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  शेषराज हरवंश ने कहा कि यह भूमिपूजन संबंधित गांवों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेहतर और सुदृढ़ आवागमन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। पहुंच मार्गों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज खूँटे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, कोमल ब्रह्मभट्ट, पकरिया सरपंच प्रमिला सत्यटोंड़े, जनपद सदस्य रजनी दीपक साहू, रीवापार सरपंच नीता संजय कुर्रे, मुड़पार सरपंच दिलेश्वरी जाहिर, जनपद सदस्य राजू राय, सेमरिया सरपंच निर्मला साहू, जनपद सदस्य जयंती पाल, उपसरपंच राजकुमार सांडे, लिंकन, प्रह्लाद देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button