```html ```

कुनकुरी पहुंचीं कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैफतलांग, धान घोटाले पर सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैफतलांग आज कुनकुरी पहुंचीं, जहां उन्होंने धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फरसाबहार विकासखंड में पिछले वर्ष करोड़ों रुपए का धान घोटाला उजागर हुआ था, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विनयशील, कांग्रेस नेता
“घोटाले की जांच पूरी तरह हो चुकी है, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।”
नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जरिता लैफतलांग, सह प्रभारी,
छग कांग्रेस प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, कांग्रेस इसे लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।”
वहीं जिला कांग्रेस प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने भी चेतावनी दी कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो कांग्रेस विधानसभा के साथ-साथ सड़क पर भी लड़ाई लड़ेगी।

भानुप्रताप सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी
“हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और किसानों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जशपुर जिला मुख्यालय से लेकर रायपुर तक आंदोलन तेज किया जाएगा।

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *