अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन खीरी संगोष्ठी कक्ष में “मिशन शक्ति महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान- 5.0 के तहत जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी में स्थित संगोष्ठी कक्ष में ‘मिशन शक्ति महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समारोह में पुलिस विभाग एव अन्य विभागों तथा सामाजिक रूप से सक्रिय संस्थाओं में समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व स्कूली छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह, देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाना था। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी), सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक खीरी भी मौजूद रहे।